Showing posts with label funny hindi comedy poem. Show all posts
Showing posts with label funny hindi comedy poem. Show all posts

Wednesday, November 30, 2011

Khatam Kare ye Prem Kahani : Funny Poetry on Love and Breakup

















मेरी प्रियतम मेरी रानी
आओ खतम करें अब अपनी प्रेम कहानी

अब नहीं ले जा सकता मैं तुम्‍हें महंगे रेस्‍टोरेंट में
अब नहीं चुका सकता तुम्‍हारी शॉपिंग का बिल
बढ़ती महंगाई और तुम्‍हारी बढ़ती डिमांड
पॉकेटमनी नहीं रही अब सप्‍लाई के काबिल
मैं कबतक चुराऊंगा पिताजी के बटुए से पैसे
और कबतक पूरा करूंगा तुम्‍हारी मनमानी
मेरी प्रियतम मेरी रानी
आओ खतम करें अब अपनी प्रेम कहानी

कहां से लाऊं मैं रोज तुम्‍हारे लिए ताजे गुलाब
'कहां हो', 'क्‍या कर रहे हो', 'क्‍यूं कर रहे हो'
जैसे सवालों के कब तक देता रहूं जवाब
कबतक अपनी सहेलियों से राखी बंधवाती रहोगी
कबतक मेरे कैरेक्‍टर पे क्‍वेश्‍चन मार्क लगाती रहोगी
तुम्‍हारे मैसेज का रिप्‍लाई करते-करते
मेरी उंगलियों की बढ़ गई है परेशानी
मेरी प्रियतम मेरी रानी
आओ खतम करें अब अपनी प्रेम कहानी

अब आंसू ना बहाओ, ना करो इमोशनली ब्‍लैकमेल
इक्‍कीसवीं सदी में प्‍यार है दिखावा, है महज खेल
ना मैं तेरा कृष्‍णा हूं, ना तू मेरी राधा है
मेरी करियर के सामने, तू सबसे बड़ी बाधा है
अब गाली देके और चिल्‍लाके
मत दिखाओ अपनी नादानी
मेरी प्रियतम मेरी रानी
आओ खतम करें अब अपनी प्रेम कहानी

Read more...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Followers

Connect @ facebook