Sunday, November 27, 2011

Student Rajni : Funny Jokes on Rajnikanth





प्रिंसिपल:
तुम बड़े होकर क्‍या बनना चाहते हो ?

स्‍टूडेंट:
एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद,
मैं पुलिस फोर्स जॉइन करना चाहता हूं,
और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करके
एक बड़ा वकील बनना चाहता हूं
और बड़ी बड़ी बिल्डिंग्‍स डिजायन करना चाहता हूं
और रिसर्च स्‍कॉलर बनकर
एक अच्‍छा एक्‍टर बनना चाहता हूं

प्रिंसिपल:
तुम्‍हारा नाम क्‍या है ?

स्‍टूडेंट:
रजनीकांत..... माइंड इट !!!


Read more...

Thursday, November 24, 2011

Funny Hindi Cartoon on Big Boss



Read more...

Saturday, November 12, 2011

Ladka Engineer Hai : Funny Comedy in Sholay Style













मौसी लड़का Engineer है ...


मौसी: हाय राम .. कुछ और नहीं मिला करने को ?
जय: कहाँ मौसी B.Tech करने के बाद कोई अच्छी कंपनी लेती कहाँ है
मौसी: है है तो क्या B.Tech. भी किया है
जय: हाँ मौसी .. सोचा था B. Tech. करके अच्छी जगह नौकरी मिल जायेगी
मौसी: ये B.Tech क्या होता है बेटा..?
जय: मौसी ये 'बेरोजगार इंजीनियर' बनने के लिए चार साल का कोर्स होता हे जहाँ पढाई के अलावा हर वो काम होता हें जिसके लिए टीचर और घरवाले मना करते हैं
मौसी: डिग्री तो मिलती होगी न बेटा ?
जय: कहाँ मौसी डिग्री तो बहुत दूर ... रिजल्ट का ही पता नही होता है
मौसी: पेपर्स तो छपते होंगे ना उसके ?
जय: हाँ मौसी पर University भी तो Engineers की है ना
मौसी: हाय राम.. बस यही एक कमी बाकी थी..तो क्या university भी राम भरोसे है ?
जय: ना मौसी वो तो हर बार फीस टाइम पे लेती है ...बस डिग्री का ही पता नहीं
मौसी: अच्‍छा बेटा लड़का पढाई में कैसा है ?
जय: बस मौसी पूछो मत हर बार लिस्ट में टॉप मारता है नीचे से
मौसी: तो क्या अब तक 1 भी बार पास नही हुआ
जय: वो तो है ...पर कभी कभी पास भी हो जाता है
मौसी: इसके बाद क्या करेगा ?
जय: अब मौसी एक बार बसंती से शादी हो जाये तो कमाने भी लगेगा
मौसी: एक बात की दाद दूंगी बेटा भले लाख बुराई हो तुमारे दोस्त में पर तुम्हारे मुंह से उसके लिए तारीफ ही निकलती है
जय: अब क्या करू मौसी मेरा तो दिल ही कुछ ऐसा है ..मैं भी तो Engineer ही हूं ना
जय: तो मैं रिश्ता पक्का समझूं मौसी
मौसी: बेटा, कान खोल के सुन ले, सगी मौसी हूँ बसंती की, सौतेली माँ नही, चाहे बसंती चपरासी चंदू से शादी कर ले पर B.Tech वाले के साथ नहीं करेगी

Read more...

Thursday, November 3, 2011

News or Nautanki? Funny India TV News



Read more...

Tuesday, November 1, 2011

Best Hindi Jokes on Ra.One















सलमान और आमिर शाहरुख की फिल्‍म रावन देखने गये

आमिर: यार इससे अच्‍छी तो तेरी बॉडीगार्ड थी

सलमान: पर तेरी डेल्‍ही बेली से तो ये आगे निकल गई

आमिर: वो कैसे ?

सलमान: सिनेमा हॉल में इतनी गालियां तो डेल्‍ही बेली
में भी नहीं सुनाई दी थीं जितनी इस फिल्‍म को देखकर
लोग दे रहे हैं

------- Hindi Jokes Collection -------

शाहरुख की आज तक की सबसे बड़ी बेइज्‍जती..

शाहरुख और उसका बेटा आर्यन दोनों रावन देखने गये

आधे घंटे बाद आर्यन बोला:
''पापा अब घर चलो ना कलर्स पे दबंग आने वाली है''

------- Hindi Jokes Collection -------

शाहरुख ने सलमान को रावन देखने बुलाया

फिल्‍म देखने के बाद सलमान शाहरुख से बोला

''मुझ पर एक एहसान करना
कि दुबारा मुझे ऐसी मूवी ना दिखाना''

Read more...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Followers

Connect @ facebook