Showing posts with label jokes on engineers. Show all posts
Showing posts with label jokes on engineers. Show all posts

Friday, December 16, 2011

Egineering Student ka Sach



Read more...

Saturday, November 12, 2011

Ladka Engineer Hai : Funny Comedy in Sholay Style













मौसी लड़का Engineer है ...


मौसी: हाय राम .. कुछ और नहीं मिला करने को ?
जय: कहाँ मौसी B.Tech करने के बाद कोई अच्छी कंपनी लेती कहाँ है
मौसी: है है तो क्या B.Tech. भी किया है
जय: हाँ मौसी .. सोचा था B. Tech. करके अच्छी जगह नौकरी मिल जायेगी
मौसी: ये B.Tech क्या होता है बेटा..?
जय: मौसी ये 'बेरोजगार इंजीनियर' बनने के लिए चार साल का कोर्स होता हे जहाँ पढाई के अलावा हर वो काम होता हें जिसके लिए टीचर और घरवाले मना करते हैं
मौसी: डिग्री तो मिलती होगी न बेटा ?
जय: कहाँ मौसी डिग्री तो बहुत दूर ... रिजल्ट का ही पता नही होता है
मौसी: पेपर्स तो छपते होंगे ना उसके ?
जय: हाँ मौसी पर University भी तो Engineers की है ना
मौसी: हाय राम.. बस यही एक कमी बाकी थी..तो क्या university भी राम भरोसे है ?
जय: ना मौसी वो तो हर बार फीस टाइम पे लेती है ...बस डिग्री का ही पता नहीं
मौसी: अच्‍छा बेटा लड़का पढाई में कैसा है ?
जय: बस मौसी पूछो मत हर बार लिस्ट में टॉप मारता है नीचे से
मौसी: तो क्या अब तक 1 भी बार पास नही हुआ
जय: वो तो है ...पर कभी कभी पास भी हो जाता है
मौसी: इसके बाद क्या करेगा ?
जय: अब मौसी एक बार बसंती से शादी हो जाये तो कमाने भी लगेगा
मौसी: एक बात की दाद दूंगी बेटा भले लाख बुराई हो तुमारे दोस्त में पर तुम्हारे मुंह से उसके लिए तारीफ ही निकलती है
जय: अब क्या करू मौसी मेरा तो दिल ही कुछ ऐसा है ..मैं भी तो Engineer ही हूं ना
जय: तो मैं रिश्ता पक्का समझूं मौसी
मौसी: बेटा, कान खोल के सुन ले, सगी मौसी हूँ बसंती की, सौतेली माँ नही, चाहे बसंती चपरासी चंदू से शादी कर ले पर B.Tech वाले के साथ नहीं करेगी

Read more...

Friday, October 21, 2011

Funny Hindi Jokes on Professionals



अलग-अगल लोगों की गर्लर्फेंड

अपने बॉयर्फेंड से इस तरह लड़ रही थीं:

पायलट की गर्लर्फेंड:
ज्‍यादा उड़ मत समझा

टीचर की गर्लर्फेंड:
मुझे मत सिखा

दांतों के डॉक्‍टर की गर्लर्फेंड:
दांत तोड़ के हाथ में दे दूंगी

सीए की गर्लर्फेंड:
हिसाब से रह

और अब इंजीनियर की गर्लर्फेंड:
पहले नौकरी तो ढूंढ़ ले,
फिर बात करना...

---------------------

तीन लोग नाव में जा रहे थे
जिनमें से एक इंजीनियर,
दूसरा सीए और तीसरा एमबीए था

तभी एक जिन्‍न आया और बोला:
समुद्र में कुछ फेंको
मैंने ढूंढ़ लिया तो तुम्‍हें मार दूंगा
वर्ना मैं तुंम्‍हारा गुलाम बना जाऊंगा

इंजीनियर ने एक सुई फेंकी
जिन्‍न उसे ढ़ूंढ़कर ले आया
और उसे मार दिया

सीए ने मेमोरी कार्ड फेंका
जिन्‍न उसे भी ढूंढ़ लाया
और सीए का भी खेल खतम

एमबीए ने एस्प्रिन की गोली फेंकी
जो पानी में घुल गई
तब एमबीए बोला:
बहत चालाक बन रहा था न
चल घर बहुत सारे असाइनमेंट
पड़े हैं तेरे लिए..

Read more...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Followers

Connect @ facebook